जयपुर। जगतपुरा बाजार की व्यस्त ज्वेलरी मार्केट में शनिवार शाम करीब 5 बजे श्याम ज्वैलर्स से शातिर अंदाज़ में चोरी की सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां ग्राहक बनकर आईं तीन महिलाओं ने मुस्कान और सादगी का सहारा लेकर चांदी की पायलों से भरी पूरी ट्रे शॉल में छिपाकर लाखों की चांदी उड़ा ली.
महिलाओं ने करीब आधे घंटे तक पायलें देखने, पहनकर परखने और ट्रे बदलने का नाटक किया, इसी दौरान ज्वेलर का ध्यान भटकाकर ट्रे गायब कर दी और एक पायल पसंद करने का दिखावा कर आराम से दुकान से निकल गईं.
बाद में स्टॉक मिलान के दौरान चोरी का खुलासा हुआ, CCTV फुटेज में पूरी वारदात कैद मिली, जिस पर एयरपोर्ट थाना पुलिस ने ज्वेलर्स नरेंद्र सोनी की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है और पुलिस को आशंका है कि यह पेशेवर महिला गिरोह हो सकता है जो इसी तरह ज्वेलरी दुकानों को निशाना बनाता है, फिलहाल आसपास के बाजारों और संभावित ठिकानों पर तलाशी तेज कर दी गई है।




