गरोठ-उज्जैन फोर लेन पर टायर फटने के बाद बस पलटी, 40 लोग घायल

NFA@0298
1 Min Read



मंदसौर। मध्य प्रदेश के मंदसाैर जिले में गरोठ-उज्जैन फोरलेन पर ग्राम ढाबला के पास शुक्रवार अलसुबह टायर फटने से एक बस अनियंत्रित हाेकर पलट गई। बस में सोनीपत जा रहे श्रद्धालु सवार थे। हादसे में 40 से अधिक यात्री घायल हुए। सभी को शामगढ़ अस्पताल लाया गया, जिनमें दो गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया।

जानकारी के अनुसार हरियाणा के सोनीपत से श्रद्धालु ओंकारेश्वर व महाकालेश्वर के दर्शन करने आए थे। सभी शुक्रवार अलसुबह उज्जैन से सोनीपत के लिए निकले थे। इसी दौरान गरोठ-उज्जेन फोर लेन पर ढाबला के पास बस का टायर फटने से पलट गई। दुर्घटना में 40 से अधिक घायल हो गए। सभी को शामगढ़ में सिविल अस्पताल लाया गया। दो लोगों को गंभीर चोट लगने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

 



Source link

Share This Article
Leave a Comment