खेलकूद से होता है बच्चों का सर्वांगीण विकास-जिलाधिकारी

NFA@0298
3 Min Read



प्रतापगढ़। सिटी स्थित आइंस्टीन पब्लिक स्कूल में रविवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिलाधिकारी शिवसहाय अवस्थी ने विद्यालय की  निदेशिका श्रुति शुक्ला के साथ सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर हौसला आफजाई की। प्रतियोगिता में मेधावियों ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं तथा सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के तहत जलवा बिखेरा। खेलकूद समारोह में मुख्य आकर्षण दौड़ प्रतियोगिता, कबड्डी मैच तथा विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम सराहनीय दिखा। कार्यक्रम का शुभारंभ विशिष्ट अतिथि रमेश चंद्र मिश्र गुरूजी ने खेल मैदान पर फीता काटकर किया। छात्रों ने अतिथियों के स्वागत में मार्च पास्ट भी किया। कार्यक्रम में मुख्यअतिथि जिलाधिकारी शिवसहाय अवस्थी ने विद्यार्थियों के उत्साह और अनुशासन की प्रशंसा किया। उन्होंने कहा कि खेल भावना से एकता को बल मिलता है। डीएम ने कहा कि खेल जीवन में आगे बढ़ने के लिए आवश्यक है। इसके अतिरिकत कार्यक्रम में सीबीएसई जिला समन्वय विपिन कुमार सोनी, भाजपा नेता विशाल सिंह, के.के. सिंह, विजय मिश्र, भाजपा नेत्री रमा मिश्रा ने विशिष्ट अतिथि के रूप में  विद्यालय के पठन पाठन व खेल कूद के वातावरण को सराहा। वार्षिक खेलकूद  प्रतियोगिताओं में  तेरह स्वर्ण, बारह रजत और छह कांस्य पदकों सहित कुल एक सौ इक्तीस पदकों के साथ रमन हाउस प्रथम स्थान का खिताब हासिल करने में सफल रहा। वहीं तेरह स्वर्ण सात रजत व सात कांस्य पदकों सहित कुल एक सौ अट्ठारह पदकों के साथ टैगोर हाउस द्वितीय स्थान पर रहा। छह स्वर्ण आठ रजत चार कांस्य पदकों सहित कुल सरसठ पदकों के साथ अशोक हाउस तृतीय स्थान पर रहा। शिवाजी हाउस तीन स्वर्ण आठ रजत नौ कांस्य पदकों सहित कुल बीस पदकों के साथ चतुर्थ स्थान पर रहा। सभी विजेताओं को प्रमाणपत्र मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। खेलकूद प्रतियोगिता के बाद विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। विद्यालय की निदेशिका श्रुति शुक्ला ने विद्यालय प्रशासन को सफल आयोजन के लिए बधाई दी और विद्यार्थियों को खेलों में निरंतर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के संरक्षक विभवभूषण शुक्ल ने कहा कि खेल स्वस्थ शरीर और सकारात्मक मानसिकता का आधार हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य हिमांशु शेखर सतपथी ने आभार जताया।



Source link

Share This Article
Leave a Comment