जांजगीर। नवागढ़ स्थित ग्राम पीपरा में आज सुबह बीच खार में 21 वर्षीय युवती का अर्धनग्न शव मिलने से सनसनी फैल गई. घटना की जांच में जुटी नवागढ़ पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.
जानकारी के अनुसार, सुबह-सुबह खार में लोगों ने 21 वर्षीय युवती का अर्धनग्न शव देखा. युवती का शव कीचड़ से सना हुआ था. लोगों से मिली सूचना पर मौके पर पहुंची नवागढ़ पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने कार्रवाई को अंजाम देने के बाद पीएम के लिए शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवागढ़ भेजा.



