सूजी की मिठाई :अगर आपको मीठा खाने का शौक है, इस बार बाजार से मिठाई खरीदकर न लाएं क्योंकि मार्केट में मिलने वाली मिठाइयों में मिलावट होने का खतरा होता है। मिठाई के शौकीन लोग नए साल पर सूजी की मिठाई बना सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पोषक तत्वों से भरपूर इस मिठाई को बनाने के लिए आपको न तो ज्यादा फैंसी सामग्री की जरूरत पड़ेगी और न ही ज्यादा समय लगेगा।
पहला स्टेप- सूजी की मिठाई बनाने के लिए सबसे पहले हाफ कटोरी चीनी और हाफ कटोरी नारियल के बूरे को मिक्सर में डालिए।
दूसरा स्टेप- अब इसी मिक्सर में 2 इलायची एड कर सभी चीजों को अच्छी तरीके से पीसकर एक पाउडर तैयार कर लीजिए।
तीसरा स्टेप- इसके बाद आपको कढ़ाई में एक कटोरी सूजी को लगभग 5 से 6 मिनट तक भून लेना है। अब एक छोटी कटोरी में 2 स्पून बॉइल्ड दूध के साथ चुटकी भर फूड कलर को मिक्स कर लीजिए।
चौथा स्टेप- भुनी हुई सूजी में चीनी और नारियल वाले मिक्सचर को मिला लीजिए। धीमी आंच पर लगभग 1 मिनट तक इस मिक्सचर को चलाइए।
पांचवां स्टेप- इसके बाद आपको इस मिक्सचर में एक कटोरी फुल क्रीम बॉइल्ड दूध और फूड कलर वाले मिक्सचर को भी अच्छी तरह से मिला लेना है।
छठा स्टेप- जब इस मिठाई का मिक्सचर गाढ़ा होने लग जाए, तब आपको इसमें 2 स्पून मिल्क पाउडर को भी मिला लेना है।
सातवां स्टेप- आखिर में सूजी की मिठाई के गाढ़े मिक्सचर में एक स्पून घी को भी मिक्स कर लीजिए।
आठवां स्टेप- जब मिठाई का मिक्सचर थोड़ा ठंडा हो जाए, तब आप इस मिक्सचर को मिठाई की शेप दे सकते हैं।
सूजी की मिठाई की गार्निशिंग के लिए नारियल के बुरादे का इस्तेमाल किया जा सकता है। यकीन मानिए सूजी से आसानी से बन जाने वाली ये मिठाई, बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को काफी ज्यादा पसंद आएगी।


