कौशाम्बी में भव्य मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह: 237 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे, विधायक पूजा पाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ

NFA@0298
3 Min Read


Contents

सयांरा के बाबू सिंह डिग्री कॉलेज मैदान में आयोजित कार्यक्रम में 4 मुस्लिम जोड़े भी शामिल — नवदंपतियों को मिला सरकार की योजना का लाभ

On

Rohit Tiwari Picture

Screenshot_20260309_221116_Gallery

कौशाम्बी। जिले के सयांरा स्थित बाबू सिंह डिग्री कॉलेज मैदान में आयोजित भव्य मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 237 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे। कार्यक्रम का शुभारंभ चायल की विधायक पूजा पाल एवं भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। समारोह में विभिन्न धर्मों की परंपराओं के अनुसार वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह संपन्न कराया गया।इस सामूहिक विवाह समारोह में कुल 237 जोड़ों ने एक साथ सात फेरे लिए, जिनमें 4 मुस्लिम जोड़े भी शामिल रहे। कार्यक्रम में सामाजिक समरसता और भाईचारे का माहौल देखने को मिला, जहां सभी धर्मों की परंपराओं का सम्मान करते हुए विवाह की रस्में पूरी कराई गईं।इस अवसर पर विधायक पूजा पाल, भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य तथा निवर्तमान विधायक शीतला प्रसाद उर्फ पप्पू पटेल ने नवदंपतियों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखमय, समृद्ध और सफल वैवाहिक जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना समाज के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए अत्यंत सहायक साबित हो रही है और इससे गरीब परिवारों को बेटियों के विवाह में बड़ी राहत मिल रही है।कार्यक्रम के दौरान जिला समाज कल्याण अधिकारी दिलीप कुमार ने योजना की जानकारी देते हुए बताया कि शासन द्वारा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत प्रति जोड़ा एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता का प्रावधान किया गया है। इसमें से 60 हजार रुपये सीधे कन्या के बैंक खाते में हस्तांतरित किए जाते हैं, जबकि 25 हजार रुपये के घरेलू उपयोग के सामान दिए जाते हैं और 15 हजार रुपये आयोजन के लिए व्यय किए जाते हैं।उन्होंने बताया कि यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के परिवारों के लिए अत्यंत लाभकारी साबित हो रही है और इससे गरीब परिवारों को सामाजिक सम्मान के साथ बेटियों का विवाह संपन्न कराने में सहायता मिल रही है।समारोह में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता और क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे तथा सभी ने नवविवाहित जोड़ों को शुभकामनाएं दीं।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Rohit Tiwari Picture

पिछले छह वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय रोहित तिवारी कौशांबी में आधारित हैं और क्षेत्रीय मुद्दों की कवरेज में लगातार कार्य कर रहे हैं। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।



Source link

Share This Article
Leave a Comment