कॉमेडियन भारती सिंह के घर फिर से किलकारी गूंजी है. उनके घर नन्हा राजकुमार आया है. 41 साल की उम्र में भारती दूसरी बार बेटे की मां बनी हैं. 19 दिसंबर को भारती ने बेटे को जन्म दिया. आज सुबह उन्हें लाफ्टर शेफ की शूटिंग करनी थी, लेकिन वॉटर बैग फटने की वजह से उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया. जहां भारती ने अपने लाडले को जन्म दिया.
दूसरी बार मां बनीं भारती
फैंस और सेलेब्स भारती और उनके पति हर्ष लिंबाचिया को फिर से पेरेंट्स बनने पर बधाई दे रहे हैं. कपल के घर में जश्न का मौहाल है. भारती और हर्ष ने 2017 में शादी की थी. भारती ने इससे पहले 2022 में बेटे गोला को जन्म दिया था. उसका रियल नाम लक्ष्य है. पहला बच्चा होने के बाद से भारती ने दूसरा बेबी होने की इच्छा जताई थी. हालांकि उन्होंने कई इंटरव्यू या शो में बेटी होने की ख्वाहिश को सामने रखा था. अपने व्लॉग में कॉमेडियन ने एक बार कहा था कि वो चाहती हैं उन्हें इस बार बेटी हो. गोला के बाद उन्हें गोली मिले. वो फिर दीपिका पादुकोण की तरह अपनी बेटी को लहंगा पहनाएंगी. लेकिन बेटी की ये मुराद भारती की अधूरी रह गई.



