शाहजहांपुर के एक कैफे से जुड़ा आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कैफे के अंदर बने कमरों में अश्लील गतिविधियां होते हुए दिखाई दे रही हैं। बताया जा रहा है कि एक महिला मोबाइल फोन से वीडियो बनाते हुए एक युवती से बातचीत कर रही है। वीडियो में युवती खुद को दिल्ली से आने की बात कहती नजर आ रही है।
वायरल वीडियो में कैफे के भीतर अलग-अलग कमरे बने हुए दिखाई देते हैं। इन्हीं में से एक कमरे में महिला द्वारा युवती का वीडियो रिकॉर्ड किया जा रहा है, जहां युवती निर्वस्त्र अवस्था में खड़ी नजर आती है। इस दौरान आसपास कुछ अन्य लोगों की मौजूदगी भी बताई जा रही है। इस बार युवतियों के आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने से इलाके में हड़कंप मच गया है।



