केवाईसी अपडेट न होने से महीनों से राशन नहीं , कांग्रेस विधायकों का बहिर्गमन
16-Mar-2026 2:10 PM
खाद्य मंत्री बार बार कहते रहे अपडेट कर लें राशन मिलने लगेगा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 16 मार्च । केवाईसी अपडेट न होने से कार्डधारकों को महीनों से राशन न मिलने को लेकर कांग्रेस के विधायक खाद्य मंत्री के जवाब से असंतुष्ट होकर सदन से बहिर्गमन कर गए।
बजट सत्र के अंतिम सप्ताह के पहले दिन प्रश्न काल में विधायक दिलीप लहरिया ने यह मामला उठाया। उन्होंने कहा कि बिलासपुर जिले में ई केवायसी अपडेट न होने से फरवरी 26 से कितने कार्डधारकों का राशन रोका गया है। खाद्य मंत्री दयालदास
बघेल ने बताया कि जिले में 5,72013 कार्ड हैं। इनके 18.43 लाख से अधिक के केवाईसी पूर्ण हो चुकें हैं। 16.34 लाख कार्ड के 64628 छूटे हैं। इनमें बहुतायत 5 वर्ष से कम आयु वाले हैं। 15758 कार्ड के की शेष हैं। लहरिया ने कहा कि जिनका रोका गया है उनका केवायसी अपडेट होने पर राशन देंगे क्या? मंत्री ने कहा कि सभी केवायसी करा लें मिलता रहेगा। पूर्व मंत्री उमेश पटेल ने पूछा कि केवायसी अपडेट होने पर बीते महीनों का राशन देंगे क्या? मंत्री बघेल ने कहा कि ये राशन लेने जाते ही नहीं है पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि पूरे प्रदेश में 30 लाख लोगों का केवायसी अपडेट नहीं हुआ है। कहीं। इंटरनेट कनेक्टिविटी नहीं है, कहीं मशीनें खराब है। ऐसे कार्डधारकों के लिए क्या व्यवस्था कर रही सरकार।
।ये लोग दुकान जाकर पीओएस मशीन या मेरा केवायसी एप अपलोड करके भी अपडेट कर सकते हैं। श्री पटेल और लहरिया ने कहा कि अपडेट होने के बाद बीतें महीनों का राशन देने व्यवस्था आदेश करेंगे? इस पर मंत्री ने कहा कि अपडेट करा लें राशन मिलने लगेगा। इससे असंतुष्ट श्री बघेल ने बहिर्गमन की घोषणा कर दी।


