बीते कुछ समय से विमानों को लगातार धमकी भरे संदेश मिल रहे हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को कुवैत से दिल्ली आ रही इंडिगो एयरलाइंस की एक फ्लाइट को बम से उड़ाने और हाईजैक करने की धमकी दी गई। धमकी की सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं। एहतियातन विमान की अहमदाबाद एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।
लैंडिंग के बाद विमान में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और सुरक्षा एजेंसियों द्वारा विमान की गहन जांच की गई। फिलहाल मामले की जांच जारी है और धमकी देने वाले के बारे में पता लगाया जा रहा है।



