
संत कबीर नगर, 20 नवंबर, 2025 (सूचना विभाग)।* मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी की अध्यक्षता में कृषि विभाग के अंतर्गत संचालित योजना सबमिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन योजना एवं प्रमोशन ऑफ़ एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन फ़ॉर क्रॉप रेसिड्यू मैनेजमेंट योजना अंतर्गत किसानों द्वारा ऑनलाइन बुकिंग यंत्रों के सापेक्ष ई-लॉटरी निकाली गई। जिसके अंतर्गत सभी विकास खंडों में कस्टम हायरिंग सेंटर, चेफ कटर, पावर टिलर, स्ट्रॉ रीपर एवं हाईटेक हब फॉर कस्टम हायरिंग सेंटर के अंतर्गत ई-लॉटरी के माध्यम से किसानों का चयन किया गया।
उप कृषि निदेशक डॉ0 राकेश कुमार सिंह ने बताया कि चयनित किसानों को यू पी यंत्र ट्रैकिंग पोर्टल पर दर्ज प्रदेश के किसी भी विक्रेता से यंत्र क्रय कर एक माह में विभागीय पोर्टल पर अपलोड करना होगा। इसके उपरांत स्थलीय सत्यापन उपरांत उन्हें योजना अनुसार 40% अनुदान धनराशि का लाभ डीबीटी के माध्यम से दिया जाएगा।
मुख्य विकास अधिकारी द्वारा चयनित लाभार्थियों से अपेक्षा की गई की अनुदान अंतर्गत लाभान्वित सभी किसान अपने खेतों में कृषि कार्य के अतिरिक्त आसपास के अन्य किसानों के खेतों में भी कृषि कार्य हेतु यंत्रों का संचालन करें, इसके लिए अपने कस्टम हायरिंग सेंटर का बैनर अवश्य लगे एवं यंत्र पर विभागीय योजना अंतर्गत लाभ पर अनुदान का विवरण अवश्य अंकित करें।

