किशोरियों के लिए HPV टीकाकरण अभियान रायपुर जिले में शुरू

NFA@0298
1 Min Read


किशोरियों के लिए HPV टीकाकरण अभियान रायपुर जिले में शुरू


20-Mar-2026 10:05 PM

रायपुर, 20 मार्च। HPV टीकाकरण की जिला रायपुर में  शुरुआत हो चुकी है। वर्तमान में जिला अस्पताल एमसीएच कालीबाड़ी में प्रतिदिन 14 वर्षीय किशोरियों को यह वैक्सीन लगाई जा रही है। उक्त वैक्सीन से किशोरियों को ह्यूमन पेपिलोमा वायरस से सुरक्षा प्राप्त होगी, ये वायरस जानलेवा गर्भाशय ग्रीवा का कैंसर करता है। उक्त कैंसर भारत में महिलाओं में होने वाले कैंसर में दूसरे नंबर पे है।

वर्तमान यह वैक्सीन 14 वर्ष पूर्ण कर चुकी किशोरियों एवं 15 वर्ष पूर्ण के पहले लगाई जा रही है। यह अभियान मुख्यमंत्री  विष्णुदेव  साय एवं जिलाधीश डॉ गौरव सिंह के निर्देशानुसार एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मिथिलेश चौधरी के मार्गदर्शन एवं जिला नोडल अधिकारी डॉ श्वेता सोनवानी एवं डॉ सार्थक नंदा के निर्देशानुसार 

संचालित है।



Source link

Share This Article
Leave a Comment