महासमुंद जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है. एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) और थाना बसना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 150 किलो 750 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जब्त किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 75 लाख रुपये बताई जा रही है. इस मामले में पुलिस ने तीन अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है.
पुलिस के अनुसार, तस्करी में प्रयुक्त दो क्रेटा कार (कीमत लगभग 20 लाख रुपये) और तीन टच स्क्रीन मोबाइल फोन (कीमत करीब 15 हजार रुपये) भी जब्त किए गए हैं. इस तरह कुल जब्त संपत्ति की कीमत 95 लाख 15 हजार रुपये आंकी गई है.



