पाटन। जनपद पंचायत पाटन के उप चुनाव अंतर्गत जनपद क्षेत्र क्रमांक 4 से कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती उर्वशी शैलेश साहू को लगातार जनसमर्थन मिल रहा है। इसी क्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं मतदाताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को आयोजित की गई, जिसमें चुनावी रणनीति पर विस्तार से चर्चा करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने का संकल्प लिया गया।
बैठक में उपस्थित वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने कार्यकर्ताओं को चुनाव संचालन का मूल मंत्र देते हुए बूथ स्तर पर मजबूती से कार्य करने का आह्वान किया। नेताओं ने कहा कि क्षेत्र की जनता का विश्वास कांग्रेस के साथ है तथा श्रीमती उर्वशी शैलेश साहू को व्यापक जनसमर्थन एवं सहानुभूति मिल रही है। कार्यकर्ताओं ने घर-घर पहुंचकर कांग्रेस की रीति-नीति और प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील करने का निर्णय लिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि क्षेत्र की जनता कांग्रेस के पक्ष में एकजुट दिखाई दे रही है। बैठक में सभी कार्यकर्ताओं ने पूरी ताकत के साथ चुनाव मैदान में उतरकर कांग्रेस प्रत्याशी को विजयी बनाने का संकल्प लिया।
बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राकेश ठाकुर, कांग्रेस नेता आशीष वर्मा, चुनाव प्रभारी मोनू साहू, ब्लॉक अध्यक्ष मोहन साहू, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष विपिन चंद्राकर, अमृत सिंह राजपूत, मंडल थानेश्वर यदु, महेंद्र साहू, हितेंद्र पटेल, भरत वर्मा, अनिल सरसीहा, अमित ठाकुर, रामशरण बंधे, द्वारिका वर्मा, जग्गू वर्मा, भावेश सिंह ठाकुर, अनूप यदु, देवेंद्र वर्मा, कुलदीप कुर्रे, साहिल बंजारे, कुंदन पटेल, वीरेंद्र यदु, आयन साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
