[ad_1]
कांग्रेस पदाधिकारियों ने शासकीय जमीन की अवैध खरीदी-बिक्री की- नवीन
04-Apr-2026 4:32 PM
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
रायपुर, 4 अप्रैल । भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. मार्कण्डेय ने शनिवार को पत्रकार वार्ता में ग्राम पंचायत गोढ़ी की शासकीय जमीन की अवैध खरीदी बिक्री में तत्कालीन पंचायत सचिव, सरपंच, उपसरपंच की मिलीभगत का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि इसकी मंदिरहसौद पुलिस में शिकायत भी की गई है और प्रशासनिक स्तर पर इसकी जाँच भी हो रही है। डॉ. मार्कण्डेय ने बताया कि ग्राम गोढी में पूर्व सरपंच गोपाल धीवर वर्तमान में कांग्रेस सेक्टर प्रभारी आरंग है एवं उनकी पत्नी वर्तमान में जनपद सदस्य है। इनके द्वारा गांव के गैर निवासी के नाम पर शासकीय भूमि दर्ज की गई है।
श्रीमती प्रगति मिश्रा (पति अनुज मिश्रा) के नाम लगभग 4 एकड़ शासकीय भूमि बिना कब्जा के अवैधानिक रूप से पंचायत में प्रस्ताव पारित कर दे दी गई है। यह शासकीय भूमि पर अवैधानिक रूप से कब्जा किया गया है। मंदिर हसौद नगर पालिका में वार्ड क्र-12 से कांग्रेस पार्षद अनुज मिश्रा पेशे से अधिवक्ता है, जिसे गलत तरीके से 20 वर्ष से काबिज दिखाकर जमीन आबंटन की गई है, वहीं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आरंग मे महामंत्री के पद पर काबिज प्रवीण सिंह ने भी अवैध तरीके से शासकीय भूमि पर कब्जा किया है।
डॉ. मार्कण्डेय ने कहा कि शासकीय भूमि का गलत तरीके से पट्टा बनाकर उसकी खरीदी-बिक्री की गई है। जो लोग इस घटना में संदिग्ध हैं, अभी फरार हैं। कांग्रेस ने अभी तक अपने पदाधिकारियों के ऊपर किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं की है। कांग्रेस तो अपराध को बढ़ावा देकर अपराधियों को संरक्षण देने का काम करती रही है।
[ad_2]
Source link