[ad_1]
संगठन सृजन अभियान को मिली गति बुथ व पंचायत कमेटी गठन पर जोर
रानीतराई।प्रदेश कांग्रेस व जिला कांग्रेस के आव्हान पर आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जामगांव आर द्वारा संगठन सृजन के तहत बूथ गठन एवं ग्राम अध्यक्ष के साथ साथ संगठन विस्तार के लिए ग्राम असोगा में महत्वपूर्व बैठक आयोजित किया गया ।जहां बूथ स्तर से लेकर पंचायत सेक्टर स्तर पर पदाधिकारी नियुक्त कर कांग्रेस संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया गया।
जामगांव आर के प्रभारी विधायक प्रतिनिधि अशोक साहू ने स्वागत भाषण में कहा कि कांग्रेश पार्टी को बूथ व पंचायत स्तर से लेकर मजबूती प्रदान कर आने वाले चुनाव में भाजपा को करारा जवाब देने के लिए हमारे कार्यकर्ता तैयार रहे।
चैतन्य बघेल ने कहा कि हमें कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ता अभी से जुड़ जाएं एकजुट होकर काम करें।आपसी मतभेद को भूल कर कांग्रेस एवं भूपेश बघेल के लिए काम करें तभी भाजपा के निकम्मी सरकार को उखाड़ सकेंगे।
जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने उद्बोधन में कहा कि कार्यकर्ता को जमीनी स्तर से काम करना होगा सभी कार्यकर्ता भूपेश बघेल बनकर काम करें,जिससे कांग्रेस पार्टी को ताकत मिलेगी।
प्रभारी श्रीराम सूर्यवंशी,पूर्व ओएसडी आशीष वर्मा,ब्लॉक अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम का संचालन सेक्टर प्रभारी भविष्य जैन ने की,आभार व्यक्त रश्मि भेदप्रकाश वर्मा ने की।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से चैतन्य(बिट्टू)बघेल,आशीष वर्मा पूर्व OSD,रामकुमार सूर्यवंशी प्रभारी,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जामगांव राजेश ठाकुर,सोहन जोशी मंडल अध्यक्ष,ईश्वर शर्मा,जनपद सदस्य रश्मि भेदप्रकाश वर्मा,अशोक साहू विधायक प्रतिनिधि,सत्यनारायण टिकरिहा बैठक प्रभारी,जानकी चोपड़िया सरपंच,द्रोपदी साहू,हेमलाल साहू,नारद साहू,रामसिंह अंगारे,सतीश वर्मा,रामा साहू,ईश्वर वर्मा,दयालु साहू,सीताराम ठाकुर,हेमंत सिन्हा,हेमंत साहू,दीपक कोसे,हरिनारायण टंडन,जीवन,शाहिदा खान,प्रकाश साहू,बंटी महिलवार एवं समस्त कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।
[ad_2]
Source link