कांग्रेस उम्मीदवार Meenakshi Natarajan का नामांकन रद्द

NFA@0298
6 Min Read


नई दिल्ली। मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस की इकलौती उम्मीदवार Meenakshi Natarajan का नामांकन रिटर्निंग ऑफिसर ने रद्द कर दिया है।

मध्य प्रदेश में राज्यसभा में तीसरे सदस्य के लिए पर्याप्त मत ना होने के बावजूद भाजपा ने पहले महेश केवट नाम के उम्मीदवार को चुनाव मैदान में उतारा और हॉर्स ट्रेडिंग की आशंकाओं को बढ़ाया फिर नामांकन प्रक्रिया के दौरान मीनाक्षी नटराजन के नामांकन कथित तौर पर ख़ुद पर दर्ज मामले की सूचना ना देने की वजह से रद्द कर दिया गया।

जिस वक्त यह हुआ उस वक्त दिल्ली में तृणमूल कांग्रेस के २० लोकसभा सांसद अलग गुट के तौर पर ख़ुद की मान्यता की माँग कर रहे थे तृणमूल कांग्रेस का आरोप था कि अमित शाह और शुभेंदु अधिकारी मिलकर उनके सांसदों का आखेट कर रहे हैं।

कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य और वरिष्ठ अधिवक्ता विवेक तंखा ने X पर अपनी पोस्ट में कहा है कि मीनाक्षी नटराजन जी के नॉमनोनेशन के बारे में भ्रम फैलाया जा रहा है। कोई क्रिमिनल केस रजिस्टर्ड नहीं है। मात्र एक नोटिस आया है की उनके और अन्य लोगो के खिलाफ 10 करोड़ कंपनसेशन की कार्यवाही क्यो ना की जाए। जिस नोटिस का मीनाक्षी जी के वकील ने जवाब दिया है। FIR दर्ज नहीं है।

विधायकों को खरीद फरोख्त से बचाने बैंगलोर ले जा रही थी कांग्रेस

मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। पार्टी उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द कर दिया गया है म बीजेपी का आरोप है कि नटराजन ने एक क़ानूनी मामले के बारे में नामांकन दस्तावेज़ों में जानकारी नहीं दी थी।

गौरतलब है कि कांग्रेस पार्टी ने पर्याप्त बहुमत के बावजूद अपने विधायकों को कर्नाटक भेजने का फ़ैसला किया था। कांग्रेस का कहना था कि यह कदम संभावित क्रॉस वोटिंग और राजनीतिक जोड़-तोड़ की आशंकाओं को देखते हुए उठाया गया है।

पार्टी विधायक दिनेश जैन ने स्वीकारा था कि कांग्रेस के विधायकों का अपहरण भी हो सकता है। महत्वपूर्ण है कि भाजपा ने तीसरे उम्मीदवार के तौर पर महेश केवल को खड़ा करके एक औपचारिक चुनाव को महत्वपूर्ण और साजिशों से भरा बना दिया था।

आज सुबह कांग्रेस विधायक भोपाल में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के निवास पर इकट्ठा हुए, जहां से उन्हें विशेष विमान से बेंगलुरु ले जाने की तैयारी की गई थी।कांग्रेस ने इसके लिए एक विशेष विमान की व्यवस्था की थी। लेकिन विधायकों को घंटों अपने परिवार के साथ उड़ने का इंतज़ार करना पड़ा। इसके पहले कि वे उड़ते ख़बर आई कि मीनाक्षी का नामांकन रद्द हो गया है।

अपील करने का कांग्रेस का ऐलान

मध्य प्रदेश विधानसभा के पूर्व प्रमुख सचिव, अवधेश प्रताप सिंह ने कहा है कि रिटर्निंग ऑफ़िसर ने नामांकन रद्द कर दिया है तो ऐसे में नामांकन वापस लेने की तारीख़ तक कांग्रेस के पास अपील का मौक़ा है। इस दौरान या तो चुनाव आयोग या कोर्ट ही कुछ दख़ल दे सकते हैं।

उन्होंने कहा, ‘अगर इस दौरान तक कोई भी सक्षम व्यवस्था फिर चाहे वो चुनाव आयोग या कोर्ट हो अगर किसी भी तरह से हस्तक्षेप नहीं करते हैं तो जो तीन प्रत्याशी उतारे गए हैं वो सीधा राज्यसभा सदस्य निर्वाचित हों जायेंगे।’

मीनाक्षी नटराजन के नामांकन को लेकर बीजेपी ने निर्वाचन अधिकारी के समक्ष मंगलवार की सुबह आपत्ति दर्ज कराई थी।

वामपंथी दलों की तल्ख टिप्पणी

इस मामले पर मध्य प्रदेश कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर कहा है कि “महिला विरोधी भाजपा का चेहरा उजागर !! भाजपा अपने अलोकतांत्रिक षड्यंत्रों में सभी सीमाएं लांघ चुकी है। राज्यसभा प्रत्याशी सुश्री नटराजन जी का नामांकन निरस्त करवाकर भाजपा ने लोकतांत्रिक परंपराओं और संवैधानिक मूल्यों का खुला उपहास किया है।

कांग्रेस इस अन्यायपूर्ण कार्रवाई के विरुद्ध तत्काल न्यायालय का दरवाजा खटखटाएगी और लोकतंत्र को कमजोर करने वाले इस षड्यंत्र का पूरी मजबूती से मुकाबला करेगी।

माकपा ने इसे राजनैतिक गुंडागर्दी बताते हुए कहा है कि आधारहीन तकनीकी त्रुटियों को आधार बना कर कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द करना भाजपा की राजनितिक गुंडागर्दी और फासिस्ट सोच का प्रत्यक्ष प्रमाण है l इससे यह भी साबित हो गया है कि चुनाव आयोग पूरी तरह से भाजपा के नियंत्रण और निर्देशन पर काम कर रहा है l

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव जसविंदर सिंह ने उक्त बयान जारी कर कहा है कि इससे साबित हो गया है कि भाजपा का देश के लोकतंत्र में कोई विश्वास नहीं है l

साथ ही भाजपा का नारी अभिनन्दन और महिलाओं को संसद और विधानसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण के नारे का खोखलापन भी सामने आ गया है कि कैसे एक महिला को संसद में जाने से रोकने की भाजपा ने साजिश की है l मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने सयुंक्त रूप से इस गुंडागर्दी और तानाशाही कृत्य का विरोध करने की अपील की है l



Source link

Share This Article
Leave a Comment