कांकेर में सुबह दो कारों में भिड़ंत, 4 गंभीर
25-Nov-2025 8:52 AM
रायपुर, 25 नवंबर। कांकेर में सुबह दो कारों में भिड़ंत हुई है। रांग साइड से आ रही कार ने दूसरी को ठोका। इसमें दोनों कार में सवार 7 घायल हुए हैं। इनमें से 4 की हालत गंभीर है। घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। कोतवाली पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

