कर्ज और मानसिक तनाव बना काल

NFA@0298
1 Min Read


बिहार । GRAND NEWS: मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र अंतर्गत मिश्रौलिया गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां मानसिक तनाव और आर्थिक तंगी से जूझ रहे अमरनाथ राम ने देर रात अपने पांच बच्चों को फंदे से लटकाया और इसके बाद खुद भी फांसी लगा ली,

इस दर्दनाक हादसे में अमरनाथ राम और उनकी तीन बेटियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो बेटे किसी तरह बच गए; बताया जा रहा है कि अमरनाथ की पत्नी की मौत एक साल पहले हो चुकी थी, जिसके बाद से वह मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे, घटना की सूचना मिलते ही सकरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची,

– Advertisement –

Ad image

शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और आत्महत्या के कारणों की गहराई से जांच की जा रही है, इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे गांव में मातम और सन्नाटा पसरा हुआ है।



Source link

Share This Article
Leave a Comment