करंट से झुलसे व्यक्ति ने तोड़ा दम जिला अस्पताल से रायपुर रेफर की तैयारी के बीच थमी सांसें

NFA@0298
2 Min Read


आख़िर ज़िन्दगी और मौत के बीच लड़ते युवक को मौत में आपने आगोस में ले लिए हाई टेंसन की तार में बुरी तरह झुलसे युवक को जिला अस्पताल से रायपुर भेजने की तैयारी बस चल ही रही थी और मौत ने उसे अपने पास बुला लिया

गरियाबंद। जिले के ग्राम बेहरा बुड़ा में हाईटेंशन बिजली की चपेट में आने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक मिस्त्री का काम करने के लिए गांव आया हुआ था।

– Advertisement –

Ad image

जानकारी के अनुसार, मृतक छुरा क्षेत्र के ग्राम पिपरहट्टा का निवासी बताया जा रहा है। घटना सुबह करीब 10 बजे की है, जब काम के दौरान वह अचानक हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया और बुरी तरह झुलस गया।

घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने 108 एम्बुलेंस की मदद से उसे तत्काल जिला अस्पताल गरियाबंद पहुंचाया, जहां डॉक्टरों द्वारा उसका उपचार शुरू किया गया। चिकित्सकों के अनुसार वह गंभीर रूप से झुलस चुका था और हालत नाजुक बनी हुई थी।

– Advertisement –

Ad image

बताया गया कि बेहतर इलाज के लिए उसे रायपुर रेफर करने की तैयारी की जा रही थी, इसी दौरान उसने दम तोड़ दिया। करीब 30 से 35 वर्ष के बीच युवक की उम्र बताया जा रहा है

घटना के बाद प्रशासन द्वारा मामले की जानकारी ली जा रही है।



Source link

Share This Article
Leave a Comment