व्यापार समझौते पर बनी सहमति और टैरिफ में 18 फीसदी की कटौती का असर अब शेयर बाजार के साथ-साथ वस्तु बाजार पर भी साफ नजर आने लगा है। बीते पांच कारोबारी दिनों से जारी गिरावट के बाद मंगलवार को सोना और चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल दर्ज किया गया।
एमसीएक्स पर कारोबार शुरू होते ही चांदी के वायदा भाव में 21 हजार रुपये से ज्यादा की तेजी देखने को मिली, जबकि सोना भी 6000 रुपये से अधिक चढ़ गया। बाजार जानकारों के मुताबिक वैश्विक संकेतों में सुधार और निवेशकों की बढ़ती खरीदारी से कीमती धातुओं को समर्थन मिला है।



