ओसियन ग्रो गांजे के दिल्ली मूल का तस्कर मोवा से गिरफ्तार

NFA@0298
2 Min Read


ओसियन ग्रो गांजे के दिल्ली मूल का तस्कर मोवा से गिरफ्तार


12-Apr-2026 1:49 PM

0.114 ग्राम ओसियन ग्रो गांजा जब्त 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 12 अप्रैल । पुलिस ने समुद्री गांजे जिसे ओसियन ग्रो गांजा कहा जाता है के  अंतर्राज्यीय तस्कर को मोवा से गिरफ्तार किया है। वह मूलतः शाहदरा दिल्ली का रहने वाला है और 

यह अपने एक अन्य दिल्ली निवासी साथी के साथ मिलकर कुरियर से मंगाता था ।

 इनके विरूद्ध थाना सिविल लाईन में धारा 20(बी), 29 नारकोटिक एक्ट का अपराध दर्ज किया गया है।

पुलिस उपायुक्त (मध्य क्षेत्र)  उमेश प्रसाद गुप्ता ने बताया कि सिविल लाइन पुलिस टीम ने मुखबीर के बताए हुलिये के व्यक्ति को चिन्हित कर पकड़ा । पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम रितिक पसरिचा मूल निवासी दिल्ली का होना बताया। उसके पास रखे बैग की तलाशी लेने पर बैग में अलग-अलग पाउच  में गांजा एवं ओसियन ग्रो गांजा मिला।

 रितिक पसरिचा को गिरफ्तार कर उससे *02.870 किलोग्राम गांजा, 0.114 ग्राम ओसियन ग्रो गांजा, बिक्री रकम 3000/- रूपये, एप्पल कंपनी का एक आई फोन, प्लास्टिक का जीपर पन्नी तथा दो  इलेक्ट्रॉनिक तराजू मोबाईलनुमा, कुल कीमत 3,62,600/- रूप‌ए जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना सिविल लाईन में धारा 20(बी), 29 नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।  

पूछताछ के दौरान आरोपी रितिक पसरिचा ने बताया कि उसने गांजा तथा ओसियन ग्रो गांजा को दिल्ली निवासी अपने एक साथी के साथ मिलकर कुरियर के माध्यम से दिल्ली से रायपुर मंगवाया था। इस संबंध में कुरियर कंपनी के संचालक कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही रितिक के फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंक के आधार पर अन्य आरोपियों के संबंध में विस्तृत पूछताछ कर End-to-End  कार्यवाही की जा रहीं है। 

गिरफ्तार आरोपी – रितिक पसरिचा  26  मकान नंबर 106ए पॉकेट ए दिलशाद गार्डन थाना सीमापुरी जिला शाहदरा दिल्ली ईस्ट। हाल पता अशोका हाईट्स जे 101 मोवा ।



Source link

Share This Article
Leave a Comment