Odisha में माओवादी संगठन को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। राज्य के Kalahandi district के Bhawanipatna में 11 माओवादियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। इन सभी माओवादियों पर कुल मिलाकर 63 लाख 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सरकार की पुनर्वास नीति और सुरक्षा बलों के बढ़ते दबाव के चलते इन माओवादियों ने हिंसा का रास्ता छोड़कर मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया। आत्मसमर्पण करने वाले कैडरों को सरकार की ओर से पुनर्वास योजना के तहत सहायता भी दी जाएगी।



