आरंग–रायपुर। CRIME NEWS: रायपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन निश्चय” के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए प्रतिबंधित कफ सिरप और गांजा की तस्करी कर रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 3 जनवरी 2026 को थाना आरंग क्षेत्र के लखौली स्थित पुराने टोल प्लाजा के पास की गई, जहां एण्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना आरंग पुलिस की संयुक्त टीम ने नाकेबंदी कर एक संदिग्ध पिकअप वाहन को रोका। मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना के आधार पर रोके गए वाहन की तलाशी लेने पर उसमें 1 किलो गांजा और 75 शीशी प्रतिबंधित कफ सिरप (कोडीन फॉस्फेट) बरामद किया गया, जिसे अवैध रूप से ओडिशा से महासमुंद होते हुए रायपुर लाया जा रहा था। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों द्वारा लगातार पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया गया, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर तस्करी की पुष्टि हुई। इस कार्रवाई में तस्करी में प्रयुक्त पिकअप वाहन क्रमांक CG 04 ND 6040 को भी जब्त किया गया है। जप्त मशरूका की कुल अनुमानित कीमत करीब 6 लाख 38 हजार रुपये बताई गई है। गिरफ्तार आरोपियों में डिलेश्वर मेहर ओडिशा का निवासी है, जबकि अन्य तीन आरोपी रायपुर के गंगानगर भनपुरी क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ थाना आरंग में अपराध क्रमांक 08/26 के तहत धारा 21(सी) एवं 20बी नारकोटिक एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है और तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में आगे की जांच जारी है। रायपुर पुलिस का कहना है कि नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ ऐसी कार्रवाई आगे भी लगातार जारी

