गाजियाबाद के टीलामोड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत भारत सिटी सोसायटी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक ही परिवार की तीन नाबालिग सगी बहनों ने कथित तौर पर ऑनलाइन गेमिंग को लेकर माता-पिता की आपत्ति के बाद 9वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। इस दर्दनाक हादसे से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
जानकारी के अनुसार, भारत सिटी निवासी चेतन कुमार की तीन बेटियां—16 वर्ष, 14 वर्ष और 12 वर्ष—देर रात करीब 2:30 बजे अपने कमरे की खिड़की से कूद गईं। उस समय माता-पिता दूसरे कमरे में सो रहे थे। गिरने से तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि तीनों बहनें पिछले कुछ महीनों से लगातार ऑनलाइन गेम खेल रही थीं। बताया जा रहा है कि कोरोना काल के बाद से उन्होंने पढ़ाई भी छोड़ दी थी। इसी बात को लेकर परिवार में तनाव चल रहा था और माता-पिता ने उन्हें गेम खेलने से मना किया था।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और परिजनों से पूछताछ की जा रही है।




