एसआईआर के काम का दबाव बताकर शिक्षामित्र संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

NFA@0298
3 Min Read


पुलिस सीसीटीवी खंगालने में जुटी

On

Harshit Picture

जानकीपुरम थाना क्षेत्र का मामला

लखनऊ जानकीपुरम विस्तार क्षेत्र से सोमवार को एक शिक्षामित्र संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। सीसीटीवी कैमरे में वह पैदल ही जाते दिखे। उनका अंतिम लोकेशन जुग्गौर चिनहट के पास मिला। उन्होंने अपने ऑफिसियल ग्रुप और ममेरे भाई को मैसेज भेजा है। परिजनों का आरोप है कि एसआईआर के काम को लेकर वह दबाव में थे।

Screenshot_20260224-193821.Chrome (1)

जानकारी के मुताबिक भौली बख्शी का तालाब निवासी कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि उनका भांजा दिलीप कुमार सिंह उर्फ दीपू (46) पुत्र छत्रपाल सिंह, मूल निवासी ग्राम परसिया पोस्ट लाखन थाना खम्भरिया जनपद बीरी का रहने वाले हैं। वह मौजूदा समय मे भौली-2 में शिक्षामित्र के पद पर कार्यरत हैं। मकान नंबर 3/550, जानकीपुरम विस्तार (सेंट्रल अकादमी के पीछे) लखनऊ में परिवार के साथ रहते हैं।

परिजनों के मुताबिक, सोमवार सुबह करीब 8:30 बजे दिलीप घर से पैदल यह कहकर निकले कि नाश्ता तैयार करो, अभी आकर करेंगे। काफी देर तक वापस न लौटने पर उनकी पत्नी दीपिका सिंह ने फोन मिलाया। फोन की घंटी गई लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुआ। कुछ देर बाद मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। इसके बाद रिश्तेदारों और आसपास के लोगों ने काफी तलाश की लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका।दिलीप सिंह ने अपने ममेरे भाई को मैसेज किया। उसमें लिखा- भाई मैं तुम्हारा कर्जदार बड़ा भाई। मामा-मामी का ख्याल रखना। हमारे भी माता-पिता हैं। पिंकू गाय जरूर रखना मामा-मामी चाहे जितना गुस्सा करें। पिंकू काम का प्रेशर बहुत है। उसने ऑफिस के वाट्सऐप ग्रुप पर भी मैसेज भेजा है।

उसमें लिखा- सुषमा मैडम सुपरवाइजर साहब भाग संख्या 191 बीएलओ दिलीप सिंह शिक्षा मित्र एसआईआर का कार्य छोड़कर जा रहा हूं। मेरे नोटिस फॉर्म मेरी बाइक के झोले में है। जो मेरे घर पर खड़ी है। जरूरत समझना तो ले लेना गुडबाय। इस पर सुषमा नाम से सेव नंबर से जवाब आया कि दिलीप आप कहां हो। उसके बाद दिलीप ने लिखा कि हां मैं एक बात कहना भूल गया। अपने एसडीएम बीकेटी से कह दो जाकर नौकरी ले लें। जो बार-बार दबाव बनाने के लिए कहते हैं कि नौकरी ले लूंगा। सिस्टम पर शिक्षामित्र दिलों और कुर्बान। इस पर सुषमा नाम से सेव नंबर से फिर जवाब आता है- आप का काम तो ठीक है। आप ऐसा क्यों कह रहे हैं।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।



Source link

Share This Article
Leave a Comment