शेयर बाजार के बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी ने सोमवार को शुरुआती कारोबार में मामूली बढ़त के साथ शुरुआत की। हालांकि, एशियाई बाजारों में मजबूत रुझान और घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) की निरंतर खरीदारी के चलते बाद में बाजार में तेजी देखने को मिली।
शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 22.24 अंक बढ़कर 85,063.69 के स्तर पर पहुंच गया, जबकि 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 16 अंक की मामूली बढ़त के साथ 26,058.30 पर कारोबार करता दिखा।
बाद में बाजार की रफ्तार तेज हुई और सेंसेक्स 105.17 अंक चढ़कर 85,140.33 पर पहुंच गया। वहीं, निफ्टी भी 35 अंक की बढ़त के साथ 26,080.45 के स्तर पर कारोबार करता रहा।




