एन‌एच‌एम कर्मी स्वास्थ्य संचालनालय में धरने पर , 5 माह से वेतन नहीं मिला

NFA@0298
1 Min Read


एन‌एच‌एम कर्मी स्वास्थ्य संचालनालय में धरने पर , 5 माह से वेतन नहीं मिला


02-Mar-2026 4:43 PM

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 2 मार्च । ठीक होली से पहले राज्य सरकार का एक और अमला धरना प्रदर्शन पर बैठ गया है।एन‌एच‌एम कर्मचारियों ने सोमवार को  स्वास्थ्य संचालनालय नवा रायपुर में  प्रदर्शन शुरू कर दिया है। मितानिन  प्रशिक्षिक, ब्लॉक समन्वयक,हेल्थ फेसिलेटटर डेस्क फेसिलेटेटर और मितानिन पद पर कार्यरत 500 से अधिक कर्मचारी संचालनालय भवन के भीतर जा बैठीं हैं।  बताया गया है कि इन्हें 5 महीने से वेतन नहीं मिला है।

इन्होंने ने बताया कि पूरे प्रदेश के हम 75 हजार कर्मचारियों को 5 माह से वेतन नहीं मिल रहा है। स्वास्थ्य विभाग से प्रतिपूर्ति राशि जारी नहीं की गई है। इसके चलते वे सभी संचालनालय में ही प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। करीब घंटे भर बाद संचालक रणबीर शर्मा वहां पहुंचे और कर्मचारियों को बताया कि उन्होंने भुगतान करने का पत्र जिलों को जारी कर दिया है अब भुगतान वहीं से होगा। कर्मचारियों ने एक दिन में भुगतान की बात कही तो शर्मा ने कुछ नहीं कहा। कर्मचारी दोपहर बाद तक वहीं डटे हुए थे।



Source link

Share This Article
Leave a Comment