एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा काफी समय से बड़े पर्दे से दूर हैं. हालांकि, वो इसके बाद भी चर्चा में बनी रहती हैं. इसी बीच अब खबर मिल रही है कि वो जल्द ही एक्टर रणवीर सिंह के साथ फिर से पर्दे पर नजर आने वाली हैं. इस जोड़ी को साथ में काफी पसंद किया जाता है. ये कपल की फिल्म जल्द ही बड़े पर्दे पर दस्तक देने जा रही है.
फिर से रिलीज हो रही ‘बैंड बाजा बारात’
फिल्म ‘बैंड बाजा बारात’ और ‘दिल धड़कने दो’ (Dil Dhadakne Do) जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और रणवीर सिंह किसी नए फिल्म नहीं, बल्की उनकी सुपरहिट रोमांटिक फिल्म ‘बैंड बाजा बारात’ (Band Baaja Baaraat) फिर से री-रिलीज होने वाली है. इस फिल्म से ये दोनों फिर से अपने फैंस का दिल जीतने आ रहे हैं.



