उरकुरा में बनेगा मल्टी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स
14-Mar-2026 10:50 PM
डिप्टी सीएम साव ने 5 करोड़ देने की घोषणा
रायपुर, 14 मार्च। उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने बीरगांव नगर निगम क्षेत्र में 55 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इस दौरान उन्होंने 21 करोड़ 40 लाख रुपये के नए विकास कार्यों की भी घोषणा की।
कार्यक्रम में उन्होंने नागरिक सुविधाओं को आसान बनाने के लिए बीरगांव नगर निगम के व्हाट्सएप चैटबॉट सेवा का शुभारंभ किया। इसके माध्यम से नागरिक अपनी समस्याएं दर्ज कराने के साथ ही विभिन्न सेवाओं की जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकेंगे।
उप मुख्यमंत्री ने उरकुरा में मल्टी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स निर्माण के लिए 5 करोड़ रुपये देने की घोषणा की। इसके साथ ही सड़क और नाली निर्माण के लिए 2-2 करोड़ रुपये तथा अन्य विकास कार्यों के लिए 5 करोड़ रुपये स्वीकृत करने की जानकारी दी। बंजारी मंदिर चौक से बस स्टैंड होते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तक सड़क चौड़ीकरण के लिए 7 करोड़ 40 लाख रुपये भी स्वीकृत किए गए हैं।
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के हितग्राहियों को मुख्यमंत्री गृह प्रवेश योजना के तहत चेक प्रदान किए गए और उन्हें नए घर की बधाई दी गई। वहीं पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थियों को भी चेक वितरित किए गए। शहर को स्वच्छ रखने में योगदान देने वाली स्वच्छता दीदियों को सम्मानित भी किया गया।
इस अवसर पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक मोतीलाल साहू और महापौर नंदलाल देवांगन सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पार्षद और नागरिक उपस्थित थे।
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि राज्य में विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन के साथ तेज गति से विकास कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बीरगांव को नगर निगम बनाने का काम भी उनकी ही सरकार ने किया और अब इसे बेहतर तरीके से संवारने का संकल्प भी सरकार ने लिया


