पाटन। नगर पंचायत पाटन के अटारी वार्ड स्थित तहसील साहू संघ पाटन के साहू सदन में प्रथम तल पर अतिरिक्त भवन निर्माण कार्य के लिए उपमुख्यमंत्री अरुण साव द्वारा 25 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस स्वीकृत राशि से होने वाले निर्माण कार्य का भूमिपूजन सोमवार को नगर पंचायत पाटन के अध्यक्ष योगेश निक्की भाले एवं सामाजिक पदाधिकारियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
गौरतलब है कि निवर्तमान तहसील अध्यक्ष दिनेश साहू ने अमलेश्वर में आयोजित तहसील स्तरीय कर्मा जयंती एवं सामूहिक आदर्श विवाह कार्यक्रम के दौरान साहू सदन के प्रथम तल में भवन निर्माण हेतु कुल 50 लाख रुपये की स्वीकृति की मांग उपमुख्यमंत्री श्री साव से की थी। मांग को स्वीकार करते हुए उपमुख्यमंत्री ने प्रथम किस्त के रूप में 25 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की।
इस अवसर पर जिला साहू संघ दुर्ग के अध्यक्ष नंदलाल साहू, नगर पंचायत पाटन की उपाध्यक्ष निशा सोनी, केवल देवांगन, नेहा बाबा वर्मा, देवेंद्र ठाकुर, जीतू निर्मलकर, चंद्रशेखर देवांगन, तहसील अध्यक्ष लालेश्वर साहू, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू, कार्यकारी तहसील अध्यक्ष दिनेश साहू सहित अनेक सामाजिक पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने इस स्वीकृति के लिए उपमुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण होने की कामना की।

