गरियाबंद। उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व के सीतानदी (कोर) रेंज अंतर्गत घुरवाड़ क्षेत्र में रविवार सुबह वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 22 लोगों को गिरफ्तार किया। सभी आरोपी कथित रूप से अतिक्रमण का प्रयास कर रहे थे और वन्यप्राणियों के प्राकृतिक रहवास को नुकसान पहुंचा रहे थे।

वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और आरोपियों को हिरासत में लिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ये लोग जंगल क्षेत्र में अवैध कब्जा करने की कोशिश कर रहे थे, जिससे पर्यावरण और वन्यजीवों पर गंभीर असर पड़ सकता था।
इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए वरुण जैन (डीएफओ) ने बताया कि कोर क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अतिक्रमण सख्त प्रतिबंधित है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है और आगे की वैधानिक प्रक्रिया अपनाई जा रही है।

