उत्तराखंड के इतिहास में पहली किन्नर सोनिया बनी नगर निगम की स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर

NFA@0298
1 Min Read



हरिद्वार। नगर निगम ने किन्नर समाज की प्रतिनिधि सोनिया को अपना स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किया है। उत्तराखंड के इतिहास में पहली बार ट्रांसजेंडर समुदाय के किसी सदस्य को इतनी महत्वपूर्ण सामाजिक जिम्मेदारी सौंपी गई है। नगर निगम की इस पहल के माध्यम से किन्नर समाज धर्मनगरी में स्वच्छता की अलख जगाएगा।

ब्रांड एम्बेसडर सोनिया और उनके साथी सदस्य घर-घर जाकर नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करेंगे और लोगों को गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग कर दो डस्टबिन प्रयोग करने के महत्व से अवगत कराएंगे।

नगर आयुक्त नंदन कुमार ने कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी अभियान नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी है। समाज के हर वर्ग को सम्मानजनक स्थान देकर ही वास्तविक परिवर्तन लाया जा सकता है। ट्रांसजेंडर समुदाय की भागीदारी से समाज में स्वच्छता के प्रति सकारात्मक संदेश जाएगा और स्वच्छता अभियान को एक नई ऊर्जा और दृष्टिकोण मिलेगा।

ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त होने पर सोनिया ने कहा कि यह पूरे समाज के लिए गौरव का क्षण है। किन्नर समाज सदैव से ही सामाजिक उत्सवों और सरोकारों का हिस्सा रहा है, और अब स्वच्छ हरिद्वार के निर्माण में सक्रिय और समर्पित भूमिका निभाएगा।

 



Source link

Share This Article
Leave a Comment