उज्जैन : अज्ञात कारणों के चलते युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर की आत्महत्या

NFA@0298
2 Min Read



उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन में शुक्रवार सुबह नागातलाई क्षेत्र में रहने वाले एक युवक को परिजनों ने अचेत अवस्था में देखा और उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां परीक्षण के बाद डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर ने पुलिस को बताया कि संभवत: जहर खाने के कारण युवक की मौत हुई है।

महाकाल थाना पुलिस ने बताया कि शुक्रवार सुबह मोहित (20) पुत्र गब्बाजी बंजारा निवासी नागातलाई को परिजन गंभीर हालत में अस्पताल लेकर पहुंचे थे। जहां डॉक्टर ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

अस्पताल से मिली सूचना के बाद महाकाल थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को कमरे से जहरीले पदार्थ का पाउच मिला है। जिससे पुलिस को शंका है कि मोहित ने जहर खाया होगा। मोहित ईंट भट्टे पर मजदूरी करता था।

उसकी शादी हो चुकी थी, लेकिन कुछ समय पहले उसकी पत्नी उसे छोडक़र चली गई थी। इसके बाद से वह मानसिक रूप से परेशान रहता था। हालांकि, उसने यह कदम क्यों उठाया, इसका स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है।

पुलिस का कहना है कि परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

 



Source link

Share This Article
Leave a Comment