ईरान में मंगलवार को बड़े हमलों की खबर सामने आई है, जिससे क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, खर्ग द्वीप पर ताबड़तोड़ हमले किए गए, जहां करीब 50 ठिकानों को निशाना बनाया गया।
बताया जा रहा है कि तेहरान के दक्षिण में स्थित कोम शहर के पास एक महत्वपूर्ण पुल पर भी हमला किया गया। प्रांत के डिप्टी गवर्नर मोर्तेजा हेदरी ने जानकारी देते हुए कहा कि कोम की संपर्क लाइनों से जुड़े इस पुल को अमेरिकी और इस्राइली प्रोजेक्टाइल से निशाना बनाया गया।
इस घटनाक्रम के बीच इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने अमेरिका को कड़ी चेतावनी दी है और कहा है कि “लक्ष्मण रेखा पार न की जाए।”
वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, खर्ग द्वीप पर हमले संगठित और बड़े पैमाने पर किए गए, जिससे रणनीतिक दृष्टि से अहम इस इलाके में हलचल तेज हो गई है।




