वाशिंगटन: इजरायल-ईरान और अमेरिका युद्ध अब 34वें दिन में पहुंच चुका है। मिडिल-ईस्ट में भीषण जंग जारी है। इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आज पूरी दुनिया को संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका के हमले में ईरान को बड़ा नुकसान पहुंचा है। ट्रंप ने कहा कि ईरान का रिजीम खत्म हो चुका है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने दावा करते हुए कहा कि ईरान की नेवी खत्म हो चुकी है। ईरान की लीडरशिप को हम खत्म कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि ईरान के सारे बड़े नेता मारे जा चुके हैं। हमने ईरान के रिजीम को बदल दिया है। हमने ईरान को परमाणु बम बनाने से रोक दिया है।
वहीं उन्होंने अपने संबोधन से पहले कहा था कि कि अमेरिका के अलावा दुनिया का कोई भी देश स्ट्रेट ऑफ होर्मुज नहीं खोल सकता। ट्रंप ने कहा है कि आज बताऊंगा कि मैं कितना महान हूं। इस बीच ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने एक चिट्ठी लिखी है और कहा है कि ईरान किसी के लिए खतरा नहीं है।
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची का बड़ा बयान, कहा-तेहरान सीजफायर को तैयार नहीं
अमेरिका के पास तेल-गैस का अपना भंडार हैः ट्रंप
ट्रंप ने कहा कि अमेरिका के पास तेल और गैस का अपना भंडार है। हमें मिडिल-ईस्ट से तेल लेने की जरूरत नहीं है।
ईरान के साथ विवाद खत्म होगा तो होर्मुज अपने आप खुल जाएगाः ट्रंप
अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि विवाद खत्म होते ही स्ट्रेट ऑफ होर्मुज अपने आप खुल जाएगा। ट्रंप ने कहा कि हमारा ऑपरेशन एपिक फ्यूरी अच्छा चल रहा है। यह जारी रहेगा।
हमें स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की जरूरत नहीं हैः ट्रंप
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हमें होर्मुज की जरूरत नहीं है। हम मिडिल-ईस्ट का तेल नहीं चाहते। हमारी आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी है।
ईरान को उसके गलत कामों की सजा मिलीः ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान को उसके गलत कामों की सजा मिली है। हमने ईरान को पूरी तरह बर्बाद कर दिया है। अब वह परमाणु बम नहीं बना पाएगा। अब ईरान दुनिया के लिए खतरा नहीं है।
ट्रंप ने ईरान में अपना मिशन पूरा करने का दावा किया
अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऑपरेशन एपिक फ्यूरी के जरिये ईरान में अपना मिशन पूरा करने का दावा किया। उन्होंने कहा कि हमने बहुत कम समय में दुश्मन को तबाह कर दिया। एक महीने में ईरान की लीडरशिप को खत्म कर दिया।
हमने ईरान की ड्रोन और मिसाइल क्षमता को बर्बाद कर दिया हैः ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि हमने ईरान की ड्रोन और मिसाइल क्षमता को पूरी तरह नष्ट कर दिया है। ईरान में अब सत्ता परिवर्तन हो चुका है।
अमेरिका ने ईरान को परमाणु बम बनाने से रोकाः डोनाल्ड ट्रंप
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि हमने ईरान को परमाणु बम बनाने से रोका है। अमेरिका की सुरक्षा के लिए ऑपरेशन जारी है। ट्रंप ने कहा कि हमारी सेना सबसे ताकतवर है।
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा बयान, कहा-सारे बड़े ईरानी नेता मारे जा चुके हैं
राष्ट्रपति ट्रंप ने बहुत बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ईरान के सारे बड़े नेता मारे जा चुके हैं। हमने ईरान में रिजीम चेंज कर दिया है।
ईरान की सेना हमारे कंट्रोल में हैः ट्रंप
राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि ईरान की सेना अब हमारे कंट्रोल में है। हमने ईरान की परमाणु और मिसाइल क्षमता को खत्म कर दिया है।
ईरान की नेवी खत्म हो चुकी हैः ट्रंप
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा करते हुए कहा कि ईरान के नेवी पूरी तरह खत्म हो चुकी है। हमने ईरान को भारी नुकसान पहुंचाया है।
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा बयान, कहा-ईरान की पूरी लीडरशिप हम खत्म कर चुके हैं
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान की पूरी लीडरशिप को हमने खत्म कर दिया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका के हमले में ईरान तबाह हो चुका है। ट्रंप ने कहा कि दुनिया का सबसे खतरनाक रिजीम अब नहीं है। हम ईरान में रिजीम चेंज कर चुके हैं।
ट्रंप का बड़ा दावा, कहा-ईरान के नए शासन ने युद्ध विराम की अपील की है
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि ईरान के नए
ट्रंप ने कहा-मैं नहीं होता तो इजरायल और मिडिल-ईस्ट नहीं होता
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने संबोधन से पहले बड़ा बयान दिया है। उनका कहना है कि अगर मैं नहीं होता तो न तो इजरायल होता और न ही मिडिल-ईस्ट। आज ट्रंप दुनिया को संबोधित करने वाले हैं। इसमें वह ईरान युद्ध को लेकर कुछ बड़ा ऐलान कर सकते हैं।
[ad_2]
Source link