इन चीजों के सेवन से तेजी से बढ़ती हैं

NFA@0298
4 Min Read


डेस्क। Desi Health Tips : आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में पुरुषों में कमजोरी, थकान, तनाव, मांस-हड्डियों का कमजोर होना, लो स्टैमिना और घटता टेस्टोस्टेरॉन जैसी कई समस्याएं आम हो गई हैं। खराब लाइफस्टाइल, खराब खानपान, पोषक तत्वों की कमी, तनाव और नींद की कमी इनका सबसे बड़ा कारण हैं। अच्छी बात यह है कि रोजाना खाई जाने वाली कुछ चीजें आपके आसपास मौजूद हैं, जो शरीर को मजबूत बनाती हैं।

आयुर्वेद डॉक्टर के अनुसार, अश्वगंधा, गाय का घी, सहजन, गोखरू, काली दाल, खजूर, काले तिल, फ्लैक्स सीड्स, कद्दू के बीज और सफेद मूसली जैसी कुछ शक्तिशाली नेचुरल चीजें पुरुषों में शरीर को अंदर और बाहर से ताकत देती हैं। इन चीजों के सेवन हॉर्मोन बैलेंस, टेस्टोस्टेरॉन लेवल बढ़ाने, मसल्स स्ट्रेंथ सुधारने और स्टैमिना बढ़ाने में हेल्प मिलती है।

– Advertisement –

Ad image

अगर आप बढ़ती कमजोरी, कम एनर्जी, स्ट्रेस, मसल्स रिकवरी में कमी या पुरुष स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं से परेशान हैं, तो अपनी डेली लाइफ में इन चीजों को जरूर शामिल करें। कहीं भी आसानी से उपलब्ध इन चीजों के सेवन से कोई गंभीर साइड इफेक्ट भी नहीं होते।

अश्वगंधा

– Advertisement –

Ad image

इसके सेवन से टेस्टोस्टेरॉन, मसल्स स्ट्रेंथ, स्टैमिन बढ़ता है और स्ट्रेस कम होता है। इस याप रात को गर्म पानी के साथ एक से दो चम्मच ले सकते हैं। आयुर्वेद में चरक संहिता में इसकी ताकत का जिक्र गया है।

गाय की घी

सके सेवन से पाचन बेहतर बनता है, हर्मोन बढ़ते हैं, ब्रेन पावर बढ़ती है और समग्र स्वास्थ्य में सुधार होता है। इसे आप रोजाना एक से दो चम्मच खाने में डालकर खाएं।

सहजन और गोखरू

इसके सेवन से एनर्जी बढ़ती है, इम्युनिटी में सुधार होता है, मेटाबोलिज्म में सुधार होता है और बॉडी की इन्फ्लेमेशन कम होती है। आप एक चमच सहजन पाउडर को गर्म पानी के साथ ले सकते हैं। इसी तरह गोखरू के सेवन से लिबिडो बढ़ती है और किडनी के कामकाज में सुधार होता है। इसके अलावा यह मसल्स रिकवरी में सुधार करती है। इसकी टेबलेट या चूर्ण को आप रोजाना ले सकते हैं।

काली दाल

काली दाल स्ट्रेंथ बढ़ाने, स्टैमिना बढ़ाने और मेल रिप्रोडक्टिव हेल्थ बेहतर करने और मसल्स व नसों को ताकत देने में सहायक है। इसका आप रोजाना सेवन कर सकते हैं।

खजूर

खजूर को एनर्जी बढ़ाने, स्ट्रेंथ बढ़ाने और रिप्रोडक्टिव हेल्थ को बेहतर करने के लिए जाना जाता है। एक से दो खजूर रात को पानी में भिगोकर रखें और अगले दिन घी और दूध में उबालकर खाएं।

काले तिल और फ्लैक्स सीड्स

काले तिल के बीज हड्डियों की ताकत बढ़ाने, बालों की ग्रोथ और रिप्रोडक्टिव हेल्थ में सुधार करने में सहायक हैं। इन्हें आप एक चम्मच भूनकर खा सकते हैं या लड्डू बना सकते हैं। इसी तरह फ्लैक्स सीड्स भी हॉर्मोन बैलेंस करने, कोलेस्ट्रॉल कम करने और प्रोस्टेट हेल्थ में सुधार करते हैं।

कद्दू के बीज और सफेद मूसली

जिंक से भरपूर कद्दू के बीज फर्टिलिटी बढ़ाने, टेस्टोस्टेरोन बढ़ाने प्रोस्टेट हेल्थ को बढ़ावा देने में सहायक हैं। इन्हें आप एक से दो चम्मच भूनकर या स्मूदी में डालकर खा सकते हैं। इसी तरह मूसली एनर्जी बढ़ाने, रिप्रोडक्टिव हेल्थ को बढ़ावा देने, परफॉरमेंस और स्टैमिना बढ़ाने में सहायक है। इसे आप रात को सोने से पहले दूध में डालकर ले सकते हैं।

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें। एनबीटी इसकी सत्यता, सटीकता और असर की जिम्मेदारी नहीं लेता है।



Source link

Share This Article
Leave a Comment