आर्य कन्या डिग्री कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना का ओरिएंटेशन कार्यक्रम संपन्न

NFA@0298
2 Min Read



लखनऊ I राष्ट्रीय सेवा योजना आर्य कन्या डिग्री कॉलेज के द्वारा आज एक दिवसीय शिविर के अंतर्गत छात्राओं के ओरिएंटेशन कार्यक्रम को आयोजित किया गया। जिसमें सबसे पहले महाविद्यालय के शासी निकाय के अध्यक्ष पंकज जायसवाल जी ने स्वयंसेविकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज राष्ट्र को आपकी जरूरत है और मुझे पूरा विश्वास है कि आप तन मन धन से राष्ट्र निर्माण में अपना सहयोग देंगीं और इसमें राष्ट्रीय सेवा योजना आपकी भूमिका को निश्चित करेगा ।

प्राचार्या प्रोफ़ेसर अर्चना पाठक जी ने कहा कि राष्ट्रीय सेवायोजना मैं नहींआप इस वाक्य के साथ आगे बढ़ता है।आपको भी समाज में अपने से पहले दूसरों के बारे में सोचना चाहिए और सदैव मदद के लिए तत्पर रहना चाहिए। पूर्व कार्यक्रम अधिकारी डॉ मुदिता तिवारी व डॉक्टर अनूपमा सिंह ने छात्राओं को राष्ट्रीय सेवा योजना का इतिहास, उसका महत्व, उसके लक्ष्य तथा उसके चिह्न के बारे में विस्तार से समझाया ।इस एक दिवसीय कार्यक्रम का संयोजन प्रभारी कार्यक्रम अधिकारी डॉ रंजना त्रिपाठी ने किया।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से हम सीधे राष्ट्र से उसकी सेवा से जुड़ते हैं इसलिए हर छात्र छात्राओं को इससे जुड़ने में अपना सौभाग्य समझना चाहिए। संचालन डॉ दामिनी श्रीवास्तव ने तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ॰ शिवानी विश्वकर्मा ने किया। इसी के साथ-साथ डॉक्टर भारती तथा डॉक्टर सुधा कुमारी ने कार्यक्रम में छात्राओं का आवाहन करते हुए उन्हें सदैव अपने कर्तव्य के प्रति सजग रहने की सीख दी। महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवायोजना एवं छात्राओं के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में उपप्राचार्याप्रोफ़ेसर इभासिरोठिया जी ने महती भूमिका निभाई तथा छात्राओं को राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रति सजग किया।

कार्यक्रम में प्रोफेसर नीलांजना जैन, प्रोफेसर अंजू श्रीवास्तव , डॉ राधा रानी, डॉ अमित पांडे ,डॉ रागिनी, डॉ आरती, डॉपूजा, और डॉ श्यामकांत समेत बड़ी संख्या में शिक्षक शिक्षिकाएं व स्वयंसेविकाएं उपस्थित रही।कार्यक्रम का प्रारंभ राष्ट्रीय सेवायोजना के लक्ष्यगीत तथा समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ ।



Source link

Share This Article
Leave a Comment