आरकेसी का 13 साल का बकाया डेढ़ करोड़ से अधिक संपत्ति कर वसूल

NFA@0298
1 Min Read


आरकेसी का 13 साल का बकाया डेढ़ करोड़ से अधिक संपत्ति कर वसूल


26-Dec-2025 10:28 PM

निगम पिछले कई सालों प्रयासरत था

छत्तीसगढ़ संवाददाता 

रायपुर, 26 दिसंबर।
नगर निगम ने राजकुमार कालेज का 13 साल का बकाया डेढ़ करोड़ से अधिक वसूल किया है।

रायपुर नगर निगम जोन 5 राजस्व विभाग को राजकुमार कॉलेज से वर्ष 2012-13 से 2025-26 तक का 1 करोड़ 64 लाख 77 हजार 568 रूपये सम्पतिकर प्राप्त हुआ है। आयुक्त विश्वदीप ने जोन 5 जोन कमिश्नर  खीरसागर नायक और उनकी टीम की सराहना की है।

बकाया सम्पतिकर 1 करोड़ 64 लाख 77 हजार 568 रूपये था, जो कि वर्ष- 2012-13 से 2025-26 तक है।

आयुक्त  विश्वदीप ने जोन 5 जोन कमिश्नर खीरसागर नायक की सराहना की।उपायुक्त राजस्व श्रीमती जागृति साहू ने निर्देश दिए। जोन 5 राजस्व विभाग के कर्मचारियों ने सतत प्रयास किया।



Source link

Share This Article
Leave a Comment