आयोजन ः-छत्तीसगढ़ निषाद (केवट) समाज का वार्षिक अधिवेशन नर्मदाधाम सुरसुली में होगा निषाद समाज आदर्श विवाह, युवक – युवती परिचय, प्रतिभा सम्मान व सामाजिक परिचर्चा करेगा वार्षिक अधिवेशन के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री होंगे।

NFA@0298
2 Min Read


देवरीबंगला /छत्तीसगढ़ निषाद (केवट) समाज जिला बालोद की बैठक सोमवार को नर्मदाधाम सुरसुली में संपन्न हुई। बैठक में 29 मार्च को नर्मदा धाम सुरसुली में वार्षिक अधिवेशन की तैयारी को अंतिम रूप दिया गया। समाज के जिला अध्यक्ष राजेंद्र कुमार निषाद ने बताया कि समाज का वार्षिक अधिवेशन 29 मार्च को प्रथम सत्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मुख्य अतिथि तथा द्वितीय सत्र मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मुख्य अतिथि मैं संपन्न होगा। प्रथम सत्र में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री राजभूषण चौधरी, समाज के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक कुंवरसिंह निषाद, बिहार सरकार की कैबिनेट मंत्री रमा निषाद, विधायक अनिला भेड़िया, संगीता सिन्हा, विशिष्ट अतिथि होंगे। द्वितीय सत्र में मुख्यमंत्री के साथ विशिष्ट अतिथि उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, सांसद भोजराज नाग, अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष नेहरूराम निषाद, मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष भरत मटियारा होंगे।

समाज के जिला अध्यक्ष ने बताया कि वार्षिक अधिवेशन के दौरान समाज की प्रतिभाओं का सम्मान, आदर्श विवाह, सामाजिक परिचर्चा एवं समाज के युवक – युवतियों का परिचय होगा। वार्षिक अधिवेशन के लिए व्यापक तैयारी की गई है। समाज के जिला उपाध्यक्ष संतोष निषाद ने बताया कि वार्षिक अधिवेशन में 40 हजार से अधिक प्रतिनिधि भाग लेंगे। वार्षिक अधिवेशन कार्यक्रम के लिए युवा, महिलाएं एवं समाज के प्रमुखों को जवाबदारी दी गई है।

अधिवेशन के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति होगी। रात्रि में सामाजिक परिचर्चा एवं सामाजिक समस्या पर विचार विमर्श किया जाएगा। अधिवेशन के पूर्व समाज की महिलाओं द्वारा कलश यात्रा निकाली जाएगी। तैयारी बैठक में समाज के परी क्षेत्रीय पंचगईहा अध्यक्ष व उनके प्रतिनिधि उपस्थित थे।



Source link

Share This Article
Leave a Comment