आम आदमी पार्टी में बड़ी राजनीतिक फूट हो गई है. दावों के अनुसार पार्टी के तीन राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा (Raghav Chadha), संदीप पाठक (Sandeep Pathak) और अशोक मित्तल (Ashok Mittal) BJP में शामिल होंगे. बताया जा रहा है कि राघव चड्ढा ने पार्टी नेतृत्व पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि AAP अब अपने मूल उद्देश्यों से भटक गई है। उनके अनुसार पार्टी, जो भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन से बनी थी, अब “समझौता करने वाले लोगों के हाथ में” चली गई है।
राघव चड्ढा ने कहा है कि पार्टी के दो-तिहाई सांसद भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल होने जा रहे हैं। वायरल कथित बयान में राघव चड्ढा के हवाले से यह भी कहा जा रहा है कि उन्होंने पार्टी छोड़ने या उससे दूरी बनाने की बात कही है। उन्होंने AAP को अपने “खून-पसीने से सींची गई पार्टी” बताया और कहा कि वे इसके फाउंडिंग मेंबर रहे हैं तथा पार्टी की कार्यशैली से असहमति के कारण पिछले एक साल से गतिविधियों से दूर थे। उन्होंने पार्टी नेतृत्व पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि अब आम आदमी पार्टी “पुरानी पार्टी नहीं रही” और वह उन गतिविधियों का हिस्सा नहीं बनना चाहते जिनसे वे सहमत नहीं हैं।



