भिलाई। CRIME NEWS: भिलाई के कुम्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर 6 में आपसी विवाद के चलते चाकूबाजी की सनसनीखेज घटना सामने आई है, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार एक दिन पहले हुए विवाद के बाद देर रात तीन लोग घायल युवक के पास पहुंचे और आपसी कहासुनी के दौरान चाकू से हमला कर दिया। हमले में युवक लहूलुहान होकर मौके पर गिर पड़ा, जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही कुम्हारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल इलाज के लिए सुपेला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

