[ad_1]

कौशाम्बी। जिले में बढ़ती ठंड और शीतलहर के बीच सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के लिए पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार एक्शन मोड में नजर आए। बीती रात एसपी ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों का औचक निरीक्षण कर पुलिस की रात्रि गश्त और सतर्कता का जायजा लिया। अचानक हुए इस निरीक्षण से पुलिस महकमे में हड़कंप की स्थिति रही।निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने प्रमुख चौराहों, संवेदनशील स्थलों और सार्वजनिक स्थानों पर तैनात पिकेट ड्यूटी को चेक किया। उन्होंने ड्यूटी रजिस्टर देखने के साथ-साथ पुलिस बल की उपस्थिति और उनकी सक्रियता की गहन समीक्षा की। एसपी ने स्पष्ट किया कि ठंड के मौसम में कोहरे का लाभ उठाकर अपराधी सक्रिय न हो सकें, इसके लिए रात्रि गश्त को और अधिक प्रभावी बनाना अनिवार्य है।ठिठुरन भरी रात में सड़क पर तैनात जवानों का उत्साह बढ़ाते हुए एसपी राजेश कुमार ने उनसे सीधा संवाद किया। उन्होंने पुलिसकर्मियों की समस्याओं को सुना और निर्देश दिए कि विशेष सतर्कता साथ ठंड और कोहरे के दौरान पूरी मुस्तैदी के साथ अपनी ड्यूटी निभाएं। संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों पर पैनी नजर रखें और तलाशी अभियान तेज करें। आमजन की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहें।
सुरक्षा के साथ-साथ मानवीय संवेदनाओं को प्राथमिकता देते हुए एसपी ने अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देशित किया कि शीतलहर के दौरान सड़कों पर मिलने वाले असहायों, जरूरतमंदों और राहगीरों की हरसंभव मदद की जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी आपात स्थिति में पुलिस की सहायता तत्काल उपलब्ध होनी चाहिए ताकि कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनी रहे।
[ad_2]
Source link