आदिवासियों के जल,जंगल और जमीन को बचाने आप की यात्रा

NFA@0298
2 Min Read


आदिवासियों के जल,जंगल और जमीन को बचाने आप की यात्रा


15-Nov-2025 8:30 PM

उत्तम जायसवाल कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष, आप

रायपुर, 15 नवंबर। आम आदमी पार्टी की  प्रदेश स्तरीय छत्तीसगढ़ बचाबो यात्रा आज रायपुर कलेक्ट्रेट स्थित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा में माल्यार्पण के साथ शुरू हुई । 19 नवंबर को यात्रा का  कोंडागांव-बीजापुर-सुकमा-दंतेवाडा होते हुए जगदलपुर में इसका समापन होगा। नए कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष उत्तम जायसवाल के नेतृत्व वाली यात्रा का धमतरी में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने तेजेंद्र तोड़ेकर के नेतृत्व में स्वागत किया।यह यात्रा प्रदेश के सभी जिलों में  लोकसभा वार होगी। बस्तर के आप नेताओं ने बताया कि उत्तम जायसवाल के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बनते ही प्रदेश में एक नए उत्साह का माहौल बना है।

उत्तम जायसवाल ने कहा है कि आदिवासियों के हक की लड़ाई लड़ने वीर बिरसा मुंडा जी की 150 जयंती पर आज यात्रा प्रारंभ हुई है। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य छत्तीसगढ़ के जल जंगल और जमीन को बचाना है। प्रदेश में जिस तरह से आदिवासियों के हितों को कुचला जा रहा है हमारी पार्टी उनके हक़ की लड़ाई लड़ेगी।  आज कोंडागांव में 50 से ज्यादा लोगों ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

आज  यात्रा में वदूद आलम  – प्रदेश महासचिव,देवीलाल नरेटी – प्रदेश महासचिव संगठन,भानु प्रकाश चंद्रा – प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष,मेहराज सिंह वट्टी – प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष,दुर्गा झा – प्रदेश उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ,तेजेंद्र तोड़ेकर – प्रदेश संगठन मंत्री, मिथिलेश बघेल – प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठमुन्ना बिसेन – प्रदेश अध्यक्ष OBC प्रकोष्ठ,ईमरान खान – प्रदेश अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ,राजू सलम – प्रदेश संगठन मंत्री,समीर खान – प्रदेश संगठन मंत्री,घनश्याम चन्द्राकर – प्रदेश उपाध्यक्ष बल्लू भवानी – प्रदेश संगठन मंत्री,पवन चन्द्रवंशी – प्रदेश संयुक्त सचिव,जगन्नाथ महिलांग – लोकसभा उपाध्यक्ष,भुनेश्वर डहरिया – बलौदाबाजार जिला अध्यक्ष  सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।



Source link

Share This Article
Leave a Comment