आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल राजगढ़ विभिन्न बैठकों को करेंगे संबोधित

NFA@0298
1 Min Read



भोपाल। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल आज गुरुवार को राजगढ़ प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान आप राजगढ़ में आयोजित विभिन्न बैठकों को संबोधित करेंगे।पार्टी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल गुरुवार को दोपहर 12 बजे राजगढ़ भाजपा कार्यालय में राजगढ़ जिले की बैठक को संबोधित करेंगे।

बैठक में सांसद, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, जनपद पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, नगर पालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, नगर परिषद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, एस.आई.आर. के जिला संयोजक, बी.एल.ए-1 एवं एस.आई.आर. के मंडल प्रभारी शामिल रहेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष खण्डेलवाल दोपहर 1.30 बजे सांसद, जिला अध्यक्ष एवं विधानसभा चुनाव 2023 के प्रत्याशियों की बैठक को संबोधित करेंगे।



Source link

Share This Article
Leave a Comment