आज 2 अप्रैल 2026, गुरुवार को देशभर में श्रद्धा और भक्ति के साथ हनुमान जयंती मनाई जा रही है। हिंदू मान्यताओं के अनुसार, चैत्र माह की पूर्णिमा तिथि को हनुमान जी का जन्म हुआ था, जिन्हें संकटमोचन भी कहा जाता है। इस दिन भक्त व्रत रखकर भगवान हनुमान की पूजा-अर्चना करते हैं और उनकी विशेष कृपा प्राप्त करने की कामना करते हैं।
शुभ मुहूर्त:
ब्रह्म मुहूर्त – 04:38 AM से 05:24 AM
प्रातः सन्ध्या – 05:01 AM से 06:10 AM
अभिजित मुहूर्त – 12:00 PM से 12:50 PM
विजय मुहूर्त – 02:30 PM से 03:20 PM
गोधूलि मुहूर्त – 06:38 PM से 07:01 PM
सायाह्न सन्ध्या – 06:39 PM से 07:48 PM
अमृत काल – 11:18 AM से 12:59 PM
पूजा विधि:
हनुमान जयंती के दिन सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करें और सूर्य देव को जल अर्पित करें। इसके बाद हनुमान जी की प्रतिमा के सामने दीपक जलाएं। भगवान को सिंदूर, चमेली का तेल और लाल फूल अर्पित करें तथा गुड़-चना, लड्डू या केले का भोग लगाएं।




