आंध्र एसोसिएशन के संक्रांति (पोंगल) मिलन समारोह में शामिल हुए राज्यपाल

NFA@0298
2 Min Read


आंध्र एसोसिएशन के संक्रांति (पोंगल) मिलन समारोह में शामिल हुए राज्यपाल


24-Jan-2026 10:30 PM

रायपुर, 24 जनवरी। आंध्र एसोसिएशन रायपुर द्वारा आयोजित मकर संक्रांति मिलन समारोह में राज्यपाल  रमेन डेका मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। 

इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि मकर संक्रांति भारतीय संस्कृति में अत्यंत महत्वपूर्ण पर्व है। यह सूर्य के उत्तरायण होने का पर्व है, जो नई ऊर्जा, नई आशा और नए संकल्प के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि यह पर्व परिश्रम, कृषि और प्रकृति से जुड़ा हुआ है तथा यह हमारे अन्नदाता किसानों के त्याग और मेहनत का सम्मान करने का अवसर भी है।

राज्यपाल ने कहा कि मकर संक्रांति आनंद, प्रार्थना और अच्छी फसल की कामना का पर्व है। यह समाज में सकारात्मकता, उत्साह और आपसी सद्भाव को मजबूत करता है।

राज्यपाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ शिक्षा, उद्योग और विकास के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा राज्य है। यहां की संस्कृति अत्यंत समृद्ध है तथा पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। कोसा सिल्क और अन्य विविध शिल्प छत्तीसगढ़ की विशिष्ट पहचान हैं। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे अन्य राज्यों के लोगों को भी छत्तीसगढ़ आने के लिए आमंत्रित करें, ताकि राज्य में पर्यटन को बढ़ावा मिले और इससे प्रदेश की अर्थव्यवस्था को गति मिले।

कार्यक्रम में राज्यपाल के सचिव डॉ. सी. आर. प्रसन्ना, आंध्र एसोसिएशन के अध्यक्ष  जी. स्वामी, संगठन के अन्य पदाधिकारी तथा आंध्र समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।



Source link

Share This Article
Leave a Comment