आंगनबाड़ी में दलित बच्चों से भेदभाव, कार्यकर्ता

NFA@0298
2 Min Read


सरगुजा। CG NEWS : जिले के उदयपुर क्षेत्र अंतर्गत डांडगांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र से दलित बच्चों के साथ भेदभाव का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि हरिजन पारा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में कार्यरत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हरिजन समाज के बच्चों को अन्य बच्चों से अलग बैठाती है।

इतना ही नहीं, आंगनबाड़ी में भोजन करने के बाद बच्चों से अपने जूठे बर्तन खुद धुलवाए जाते हैं। बच्चों को मिलने वाले पूरक पोषण आहार में भी गड़बड़ी किए जाने की शिकायत सामने आई है।

– Advertisement –

Ad image

मामले में यह भी आरोप है कि गर्भवती महिलाओं के हक का गर्म भोजन भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा खुद खा लिया जाता है, जिससे महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ रहा है।

इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब महिला एवं बाल विकास विभाग की सभापति राधा रवि निरीक्षण के लिए आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचीं। निरीक्षण के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के निर्देश दिए गए।

– Advertisement –

Ad image

हालांकि, जब जिला महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी जांच के लिए आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचे, तो केंद्र बंद मिला, जिससे संदेह और गहराता जा रहा है।फिलहाल विभागीय स्तर पर मामले की जांच की जा रही है और दोषियों पर कार्रवाई की बात कही जा रही है।



Source link

Share This Article
Leave a Comment