अस्मिता खेलो इंडिया वेस्ट ज़ोन वेटलिफ्टिंग में ग्राम झीट की रेशम साहू ने जीता रजत पदक, ग्राम व क्लब का बढ़ाया मान

NFA@0298
2 Min Read


पाटन। कोटा (राजस्थान) में आयोजित अस्मिता खेलो इंडिया वेस्ट ज़ोन वेटलिफ्टिंग वुमेंस लीग 2025–26 में जय महावीर व्यायाम क्लब की होनहार खिलाड़ी रेशम साहू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 44 किग्रा वजन वर्ग में रजत पदक अपने नाम किया। रेशम ने 45 किग्रा स्नैच एवं 61 किग्रा क्लीन एंड जर्क, कुल 106 किग्रा वजन उठाकर यह उपलब्धि हासिल की, जिससे उन्होंने क्लब सहित अपने ग्राम का नाम रोशन किया।

इस सफलता में उनके कोच आदित्य सिन्हा का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उनके कुशल मार्गदर्शन और प्रशिक्षण के परिणामस्वरूप रेशम यह गौरवपूर्ण उपलब्धि प्राप्त कर सकीं।

सरपंच रूपेंद्र राजू साहू ने कहा कि गांव के बच्चों में शिक्षा और खेल दोनों क्षेत्रों में अपार प्रतिभा है। ग्राम पंचायत झीट सदैव ऐसे होनहार बच्चों को आगे बढ़ाने के लिए सहयोग करती रही है और आगे भी करती रहेगी। रेशम साहू की सफलता पूरे गांव के लिए गर्व की बात है, जो अन्य बच्चों को भी मेहनत और लगन से आगे बढ़ने की प्रेरणा देगी।

समारोह में सरपंच राजू रूपेन्द्र साहू (ग्राम पंचायत झीट), धर्मेंद्र कौशिक (उपाध्यक्ष, दुर्ग जिला वेटलिफ्टिंग संघ) रोहित साहू, नरेंद्र सर, राजेश्वर सिन्हा, हेमंत कौशिक, कमलेश पटेल, हेमंत अग्रवाल, भूपेश सिन्हा, डिगेश साहू, ठाकुर सर, पाल, जितेंद्र ठाकुर, धर्मेंद्र ठाकुर, बृजेश पटेल, प्रीतम सिन्हा तथा जय महावीर व्यायाम क्लब के पदाधिकारी—अध्यक्ष सुरेश पटेल, उपाध्यक्ष वीरसिंग खुटेल, सचिव पोषण लाल पटेल, कुमलेश सिन्हा की गरिमामयी उपस्थिति रही।



Source link

Share This Article
Leave a Comment