महोबा जिले के कबरई थाना क्षेत्र में बीस दिन पहले हुई एक सनसनीखेज हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है, जहां तीन बच्चों की मां ने अपने ही भांजे के साथ मिलकर पति की गला घोंटकर बेरहमी से हत्या कर दी और शव को सुनसान इलाके में फेंक दिया, पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक श्याम सुंदर सैनी को पत्नी गोमती और भांजे सुजीत के बीच पिछले करीब आठ महीनों से चल रहे अवैध संबंधों की जानकारी हो गई थी, जिसके चलते घर में लगातार विवाद हो रहे थे और पति दोनों के रिश्ते में रुकावट बन रहा था.
इसी कारण 10 दिसंबर की रात पत्नी और भांजे ने रस्सी से गला घोंटकर और पत्थर से वार कर उसकी हत्या कर दी, हत्या के बाद शव को फेंक दिया गया, 11 दिसंबर को शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया, मृतक के बेटे कृष्णकांत को शुरू से ही मां और ममेरे भाई पर शक था.
उसकी तहरीर पर पुलिस ने सख्त पूछताछ की तो दोनों ने जुर्म कबूल कर लिया, पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल हथियार और ईंट बरामद कर ली है, बेटी पूजा सहित परिजनों और पड़ोसियों के बयान भी दर्ज किए गए हैं, अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह के अनुसार पत्नी और भांजे की मिलीभगत पूरी तरह साबित हो चुकी है, दोनों को गिरफ्तार कर सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है, इस खुलासे के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।



